Haryana Top 10: हरियाणा में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, दो लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

3/31/2023 6:22:21 AM

डेस्क: हरियाणा के नारनौल के नजदीक गांव कांवी में आकाशीय बिजली गिरने दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में दो साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। वह उत्तर प्रदेश से कटाई करने के लिए आए थे। वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए थे।

नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, मकान में ताला लगाकर फरार हुए संदिग्ध 

जिले में नशे पर रोकथाम के लिए प्रशासन लगातार प्रयास रह रही है। इसी क्रम में आज हांसी पुलिस ने भी सर्च अभियान चलाया। स्नाइपर डॉग की मदद से पुलिस ने शहर के अवैध ठिकानों पर नशीले पदार्थों को ढूंढने का प्रयास किया।   

हाथों में मशाल लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के मामले को लेकर उपजा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

नूंह सिटी SHO  के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, कार्रवाई न करने के नाम पर किया गलत काम 

शहर में सिटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्रुप के पैसे लेन-देन के मामले में कार्रवाई न करने पर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला ने इस संदर्भ में एसपी वरुण सिंगला को शिकायत दी थी।  

पूर्व विधायक करण दलाल ने टोल टैक्स का किया विरोध, मामले को लेकर हाईकोर्ट का करेंगे रुख

शहर में टोल की दरें 5 रुपए से लेकर 45 रुपए तक बढ़ाई जा रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक करण दलाल ने प्रेसवार्ता कर टोल की बढ़ी दरें बढ़े होने का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे लेकर वह हाईकोर्ट  का रुख अपनाएंगे। 

SI की सराहनीय पहल, अपने निजी खर्चे से 40 गरीब बच्चों को शिक्षा देने का उठाया बीड़ा 

फरीदाबाद स्टेट क्राइम में तैनात एसआई अमर सिंह ने 40 बच्चों को अपने निजी खर्चे से शिक्षा देने का बीड़ा उठा रखा है। उनका कहना है कि गरीब परिवार के बच्चों को यदि शिक्षा मिल जाती है तो भविष्य में उनका शोषण नहीं हो पाएगा। 

पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी काबू, चरित्र पर शक होने के चलते जलाया था जिंदा 

शहर में साजिश के तहत कार में आग लगाकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पत्नी के चरित्र के पर शक होने ही वजह से जिंदा जला दिया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 1 दिन की रिमांड पर लिया है। 

IAS के दादा-दादी ने की आत्महत्या, करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद नहीं मिली खाने को दो रोटी 

चरखी दादरी में परिवार द्वारा सताए जाने से आहत होकर बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। इनका पोता IAS अधिकारी है। पुलिस ने वारदात के बाद परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

अरब देशों में जाएगी चौधरी देवीलाल शुगर मिल की चीनी, मिल को होगा 17 करोड़ का मुनाफा 

आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल शुगर मिल की चीनी की मिठास अब अरब देशों में भी मिलेगी। शुगर मिल के एमडी ने बताया कि 4525 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से 70 हजार 320 क्विंटल चीनी का निर्यात किया जाएगा।  

ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा मई तक किसानों के खातों में पहुंच जाएगा: जेपी दलाल 

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि मई माह तक प्रदेश भर में ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद हुई फसलों की मुआवजे की राशी किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान वर्ष भर खेत में काम करता है।  

किश्त भरने का दबाव बनाया तो दो सगे भाइयों ने किया सुसाइड अटेंप्ट, परिजनों ने बैंक कर्मियों पर जड़े आरोप

सोनीपत जिले के गांव चिटाना में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव में रहने वाले दो भाइयों ने पिछले कल अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की।  

 

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma