शटडाउन था… फिर भी दौड़ गया करंट, रोहतक में बिजली मरम्मत करते हुए लाइनमैन की जान गई
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:02 AM (IST)
रोहतक : रोहतक जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बिजली विभाग के एक लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हांसी के गांव बड़ छप्पर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। लाइनमैन मरम्मत कार्य कर रहा था और लाइन पर शटडाउन लिया गया था। लेकिन अचानक लाइन में बिजली की सप्लाई आने लगी। जिससे वह करंट की चपेट आ गया और जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे आया। बताया जा रहा है कि वह करीब दो साल पहले ही बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर नियुक्त हुआ था।