लाइनमैन ने नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

5/25/2021 8:57:08 PM

हिसार (विनोद सैनी): हिसार की आजाद नगर में पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सरकारी विभाग में कार्यरत लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरु कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि लाईनमैन ने रतिया निवासी वीरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

महिला ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने उसे नौकरी का झांसे में देकर कहा कि वह उसे पीएनबी बैंक में लगवा देगा। महिला ने आरोप लगाया कि लाइनमैन वीरेंद्र ने उसके क्वार्टर में आकर दुष्कर्म किया और बाद में उसकी वीडियो फुटेज भी बना ली। बाद में उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

आजाद नगर थाना प्रभारी गुरमीत ने बताया कि बताया कि महिला ने लाइनमैन के खिलाफ शिकायत दी थी जिसमें महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप लगया है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। महिला की मेडिकल जांच करवाई गई है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Shivam