हरियाणा: बसपा-लोसुपा ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची

4/2/2019 2:34:50 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा में आखिरकार बसपा लोसुपा गठबंधन ने 10 में से 6 लोकसभा प्रत्याशियों की सबसे पहले घोषणा कर बाजी मार ली है। 6 में से भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर लोसुपा का प्रत्याशी मैदान में उतरा है, जबकि अन्य 5 बसपा के प्रत्याशी घोषित हुए हैं। हालांकि सांसद राजकुमार सैनी फिलहाल चुनाव लडऩे को लेकर खुलकर नहीं बोल रहे हैं, साथ ही कहा है कि अगर हुड्डा सोनीपत से चुनाव लड़ते हैं तो वे भी तैयार हैं। जल्द ही बाकी बचे 4 उम्मीदवार भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को नोटंकी करार देते हुए कहा कि 15 दिन तक ये नोटंकी चलती रहेगी, फिर ये घोषणाएं कहीं नहीं दिखाई देंगी। कांग्रेस 70 साल सत्ता में रही और नेहरू से लेकर आज तक गरीबी हटाओ का नारा चल रहा है। हम तो किसान मजदूर व व्यापारी की लड़ाई लड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा सोनीपत से चुनाव लड़ते हैं तो वे भी सोचेंगे।

प्रत्याशियों की सूची

  • रोहतक-किशनलाल पांचाल बीएसपी
  • फरीदाबाद-मनधीर मान बीएसपी
  • भिवानी महेंद्रगढ़-रमेश राव पायलेट लोसुपा
  • हिसार-सुरेंद्र शर्मा बीएसपी 
  • अम्बाला-नरेश सारंग बीएसपी
  • करनाल-पंकज चौधरी बीएसपी

Shivam