लॉकडाऊन : अन्य प्रदेशों से आने वालों की निरंतर बढ़ रही गिनती, 60 को किया क्वारंटाइन

4/4/2020 11:09:06 AM

फतेहाबाद : जिले में बाहर से आने वाले लोगों की गिनती में निरंतर इजाफा हो रहा है, जिस वजह से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूले हुए हैं क्योंकि बाहर से आने वाले लोग अपनी सूचना खुद प्रशासन को नहीं दे रहे। उनको ढूंढ-ढूंढकर क्वारंटाइन किया जा रहा है। शुक्रवार को बाहर से आने वाले लोगों में 349 लोग शामिल हैं, जिनकी सूचना आज प्रशासन को मिली और विभाग द्वारा इन्हें चिन्हित कर जब प्राथमिक जांच की गई तो 60 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। अब कुल होम क्वारंटाइन की संख्या 1393 तक पहुंच गई है।

अब जिला प्रशासन की दूसरे राज्यों से फतेहाबाद आने वालों पर कड़ी नजर है। हालांकि विदेशों से आने वालों में 2 अन्य लोगों की सूचना भी विभाग को मिली है। वहीं कई कालोनीवासियों द्वारा जहां अपनी कालोनियों को सील किया जा रहा है तो पुलिस भी नाके लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही है। इसके अलावा बैंकों में सोशल डिस्टैंस की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं।

Isha