हरियाणा में एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन, आदेश जारी

7/24/2021 5:53:47 PM

चंडीगढ़ (उमंग): कोरोना वायरस के मामलों लगातार के गिरावट के बाद हरियाणा सरकार ने सख्त लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया था। जिसके तहत अब हर सप्ताह लॉकडाउन को बढ़ा दिया जा रहा है, हालांकि इस लॉकडाउन में खुली छूट के बजाए अभी आंशिक छूट ही दी जा रही है। विगत सप्ताह बढ़ाए गए लॉकडाउन यानि "महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा" की अवधि को 2 अगस्त सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही यह आदेश मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को जारी कर दिए हैं।

देखें आदेश-


Content Writer

Shivam