लॉकडाउन : इंसान हुए घरों में बंद, आबादी में खाने की तलाश में आ रहे वन्य जीव

4/13/2020 11:18:01 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : कोरोना वायरस से फैल संक्रमण के बाद लागू हुए लाकडाउन ने लोगों को घरों में बंद कर दिया है। वहीं जंगली जानवरी खाने की तलाश में सड़कों पर आ रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी अब वन्य जीव को कोई टोकने वाला नहीं हैं। रविवार सुबह अचानक सेक्टर 21 सी के ग्रीन बेल्ट पर नील गाय दिखाई दिया। लोगों ने इसकी फोटो ली। एनजीटी मॉनेटरिंग कमेटी के सदस्य डा. पीकेएमके दास ने बताया कि नील गाय सेक्टर-21 की ग्रीन बेल्ट की तरफ आई। कुछ देर बाद नील गाय फिर से जंगल की तरफ भाग गया।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश मेंं लॉकडाउन की स्थिति है।  इस कारण सड़कों पर वाहन न के बराबर है। लॉकडाउन को छोड़ कर सामान्य दिनों की बात करेंं तो शहर में काफी शोर रहता है। जिस कारण ये जीव डरे से महसूस करते हैं और जंगलों के अंदर ही विचरण करते हैं। जबकि लॉकडाउन के कारण पूरा शहर शांत है तो ये जंगली जानवर भी ज्यादा विचरण कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ भोजन व पानी की तलाश में जंगलों से बाहर निकल कर आबादी की तरफ भी आ रहे हैं। हाल ही में अरावली स्थित पाली बणी में एक तेंदुआ अपने शावकों के साथ दिखाई दी थी। इसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग को भी दी थी। अब सेक्टर 21 सी से नीलगाय की तस्वीर आई है। वहीं दूसरी तरफ वाइल्ड लाइफ सब इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कि अमूमन जंगली जीव खाना-पानी की तलाश में आबादी की तरफ आ जाते हैं। नीलगाय के साथ भी यही हुआ होगा।  

Edited By

Manisha rana