लॉकडाउन मैरिज: शादी के बाद बोली दुल्हन सभी की हो ऐसी शादी, कोई लड़की मां बाप पर ना हो बोझ

5/2/2020 9:10:13 AM

यमुनानगर (सुरेन्द्र मेहता) : लॉकडाउन जहां पूरा देश थमा हुआ है, वहीं हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी हुई। वहीं लॉकडाउन के दौरान हुई शादी में दुल्हन बोली कि सभी की इसी तरह से शादी हो और कोई लड़की अपने मां बाप पर बोझ ना बने। बारात में पांच लोग करनाल से आए थे और लड़की यमुनानगर की थी।



यमुनानगर की जम्मू कॉलोनी में रहने वाली अंशु की शादी करनाल के मुनक गांव के आकाश के साथ यमुनानगर में संपन्न हुई। इस शादी में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जहां दूल्हा-दुल्हन समेत सभी उपस्थित लोगों ने मास्क लगाया हुआ था और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा। इस शादी में सभी रस्में विधि विधान से की गई। शादी के बाद लड़का-लड़की ने इस तरह की शादी पर खुशी प्रकट की। दुल्हन का कहना है कि सभी शादियां इसी तरह की होनी चाहिए ताकि लड़की अपने मां बाप पर बोझ ना हो।

Edited By

Manisha rana