हरियाणा के 7 जिले Lockdown, सीएम मनोहर का आह्वान- 'ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई'

3/22/2020 7:01:45 PM

चंडीगढ़ (धरणी): चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब व अन्य प्रदेशों के बाद हरियाणा ने भी लॉकडाउन (Lockdown) करने का निर्णय लिया है। फिलहाल हरियाणा के 7 जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में आपातकालीन सेवाए जारी रहेंगी। यह फैसला कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में लिया गया। लॉकडाउन वाले जिलों मे फरीदाबाद, गुडग़ांव, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, रोहतक व झज्जर शामिल हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट करके लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा में जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि संयम के साथ नागरिकों के इस समर्थन के लिए वे सह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर अपील करते हुए कहा कि "हर नागरिक से मेरी अपील है कि अपने घरों में रहें और लोगों को भी सजग रहने के लिए प्रेरित करें"। उन्होंने जनता से कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार आपके साथ है और ये लडाई अभी खत्म नहीं हुईं है और लोगों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिताएं।

Shivam