BJP टिकट दे तो चंडीगढ़ या कुरुक्षेत्र से लडूंगा लोकसभा चुनावः रॉकी मित्तल

6/22/2018 3:21:04 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए गीत लिखने व गाने वाले हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने कूरुक्षेत्र या चंडीगढ़ में से किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दवा ठोका है। साथ ही उन्होंने अपने इस दावे को हकीकत में बदलने के लिए जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की बात कही है। कूरुक्षेत्र को वह जन्मभूमि और चंडीगढ़ को कर्मभूमि बतातें हैं। उनका कहना है कि मोदी व अमित शाह युवा वर्ग को आगे लाने की सोच रखतें हैं।

रॉकी मित्तल कैथल के रहने वाले हैं, बिना मंत्री होते हुए हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल पर हरियाणा सरकार ने इन्हें ऑफिस व स्टाफ दे रखा है। रॉकी मित्तल का असली नाम जय भगवान मित्तल है। उन्होंने बताया कि सुधार कार्यक्रम का लक्ष्य है कि जनता की परेशानियों को केसै दूर किया जाए। उन्होंने जनवरी में पानी पर काम किया, फिर हमने किसानों के लिए काम किया और फिर किसान विकास प्राधिकरण बना। हमने गरीबों के लिए काम किया, जिससे अंत्योदय सरल केंद्र बने। महिलाओं के सशक्तिकरण पर अब काम कर रहें हैं, कई हजार महिलायों की सरकार से मीटिंग होने जा रही है, सी एम साहिब से उन्हें रूबरू करवाया जाएगा। इसके लिए 4000 महिलाओं की बातें उनके पास हैं, जिसपर सी एम साहिब कई चीजों पर फैंसला ले उनको प्रेक्टिकल शेप देंगें।

रॉकी मित्तल के अनुसार एक ओर सुधार कार्यक्रम के परिणामों पर मुख्यमंत्री भी पूर्णतया संतुष्ट हैं क्योंकि कई ऐसी चीजें हैं जो मुख्यमंत्री, मंत्री व बड़े अधिकारी भी नही जानते, लेकिन आम जनता जानती है। मुख्यमंत्री जनता से ऐसे रूबरू होतें हैं जैसे केबिनेट में मन्त्रियों से होते हैं। खुली चर्चा करतें हैं कि क्या वह चाहतें हैं और क्या हो सकता है। पीछे एक महिला ने कहा कि सरस मेले पूरे हरियाणा में लगने चाहिए मुख्यमंत्री ने इसे माना और अब जल्दी सरस मेले पूरे हरियाणा में लगेंगे भी।रॉकी मित्तल ने 2012 में मोदी का एक गाना बनाया "पी एम बनेगा, नरेंद्र मोदी" तब सुर्खियों में आए। 

Deepak Paul