राज्यसभा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस(Video)

12/31/2017 4:26:33 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): राज्यसभा में चैम्बर अटेंडेंट की बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की कई टीमें छीनबीन में जुट गई हैं। 

जानकारी के अनुसार अशोक मूल रुप से छोछी गांव का रहने वाला था अौर कई सालों से बहादुरगढ़ के आर्य नगर में रह रहा था। उसके दो बेटे हैं। अशोक का छोटा बेटा बॉक्सिंग का नेशनल लेवल का खिलाड़ी है अौर बड़ा बेटा दिल्ली में जिम चलाता अौर एथलेटिक्स का कोच भी है। अशोक रात के समय पास की चक्की से आटा पिसवा कर घर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाईकिल पर हैल्मेट पहने एक युवक ने अशोक को गोली मार दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मृतक के घरवालों का कहना है कि अशोक से किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

एएसपी लोकेन्द्र सिंह का कहना है की आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आस-पास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा अौर दूसरे तथ्यों के सहारे हत्यारों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।