लोक स्वराज पार्टी ने की 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

4/9/2019 9:57:54 AM

चंडीगढ़ (पांडेय): राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। 

पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व आई.पी.एस. अफसर रणवीर शर्मा ने बताया कि 4 अन्य लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। सोमवार को चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने अम्बाला लोकसभा सीट से पूर्णचंद्र बरतिया, कुरुक्षेत्र से संदीप शर्मा, करनाल से ईश्वर शर्मा, फरीदाबाद से श्यामवीर, सिरसा से भोला नागराज और गुरुग्राम से पूर्व डी.पी.आर.ओ. आजाद हसन जैदी को उम्मीदवार घोषित किया, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से नवाब अली और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब सीट से अशोक कुमार के चुनाव लडऩे का ऐलान किया।

शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर की जनता से एक वोट और एक नोट की डिमांड की जा रही है। एक सवाल पर शर्मा ने कहा कि जजपा के साथ गठबंधन की बात चल रही है लेकिन अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ सका है। शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह लोभ वाली पार्टी है और देश की जनता उसकी असलियत समझ चुकी है। 

Shivam