करनाल में आज शाम पांच बजे से बंद कर दी जाएंगी लॉन्ग रूट की बसें

9/4/2018 12:34:09 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल रोडवेज जिला प्रधान इश्वर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा एस्मा लागू कर कर्मचारियों को दबाने का काम किया गया। इसके विरोध में अपनी मांगो को लेकर करनाल से चलने वाली लम्बे रूट की बसों को पांच बजे के बाद बाहर नही भेजा जायेगा। जो बसे बाहर होंगी उनको भी रात बारह बजे तक वापिस बुला लिया जायेगा और सभी कर्मचारी चक्का जाम कर देंगे। उनका कहना है कि उनकी मांगो को सरकार जब तक नहीं पूरी करती यह चक्का जाम अनिश्चितकालीन चलेगा और सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई होगी।

  

Rakhi Yadav