हाईटेक तरीके से रखी जाएगी खनन माफियाओं पर नजर! (VIDEO)

6/29/2019 11:18:09 AM

यमुनानगर (सुमित ऑबरोय): यमुनानगर के साथ सटी उत्तर प्रदेश की सीमा से कई बार लोग हरियाणा की सीमा के अंदर भी प्रवेश कर यहां पर खनन कर फरार हो जाते हैं। अक्सर खनन माफिया द्वारा अधिकारियों पर हमले के मामले भी सामने आते हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई साथ ही यमुनानगर प्रशासन अब अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पूरी शक्ति करते हुए दिखाई देगा। जानकारी के अनुसार खनन माफिया अक्सर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर निकल जाते थे अब उन पर ड्रोन कैमरे की नजर रहेगी। जहां पर खनन माफिया अवैध खनन करने की कोशिश करेगा वहीं ड्रोन कैमरे की फुटेज की मदद से उन्हें पकड़ लिया जाएगा जिससे अवैध खनन में कमी आएगी।



एसपी कुलदीप यादव ने बताया कि मीटिंग में यमुनानगर से सटे उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के डीएम एसएसपी खनन विभाग के अधिकारी और हमारे भी सम्बंधित विभागों के लोग भी थे। जिनमें कुछ पॉइंट्स को क्लियर किया गया। वहीं कहा गया कि सिंचाई विभाग के लोग भी ड्रोन की सहायता से अवैध खनन को लिए सहायता ले रहे हैं। जिसकों देखते हुए यमुनानगर प्रशासन और सहारनपुर प्रशासन के बीच बैठक में ये निर्णय लिया गया कि अगर दोनों प्रशासन की जॉइंट रेड की आवश्यकता हुई तो मिलकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों तरफ से कोई आपसी तालमेल रहे इसी उद्देश्य के साथ मीटिंग की गई।

Edited By

Naveen Dalal