CM सिटी में लुटेरे सक्रिय, उद्योगपति की मां को बांधकर लूटे 8 लाख रुपए(Watch video)

11/12/2017 1:27:18 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): सीएम सिटी करनाल में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही लूट की घटनाअों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं बीती रात करनाल की दयाल सिंह कॉलोनी में लुटेरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर अौर उसे बांधकर लूटपाट की। पड़ोसियों को इस बारे में पता लगने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। 

शादी समारोह में गया था परिवार
करनाल शहर के उद्योगपति जगदीश मुटरेजा के घर में लुटेरों ने घुसकर अलमारी तोड़कर उसमें पड़े करीब 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जगदीश बीती रात अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में पानीपत गए थे। इससे पहले उसका बेटा एक अन्य कार्यक्रम के लिए घर से गया था। घर में उनकी मां भरत देवी अकेली थी।

बुजुर्ग महिला को बांधकर लूटे 8 लाख रुपए
पुलिस के अनुसार करीब साढ़े 9 बजे एक बदमाश घर में घुस गया और उसने भरत देवी के मुंह बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने घर में अलमारियों को खंगाला और घर में रखी करीब आठ लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गया। जैसे-तैसे वह घर से बाहर आई और शोर मचाया। पड़ोसियों ने उनके हाथ खोले और पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में जो संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। पुलिस का कहना है कि बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। उसे मालूम था कि परिवार के सदस्य कब घर से बाहर जाएंगे। इसके बाद ही उसने वारदात की।