थाने में प्रेमी युगल ने निगला जहरीला पदार्थ, लड़की के पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस

1/12/2024 7:42:45 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): जिले के सार थाने से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।  जिसके बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया।  मिली जानकारी के अनुसार अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने लड़की और लड़के को बरामद किया था।  पुलिस उनसे पूछताछ कर ही रही थी कि तभी इन दोनों ने बाथरूम में रखे जाने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस ने दोनों को बादशाहखान अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

लड़के के पिता के मुताबिक कई दिन पहले उनका बेटा घर से गायब हो गया था। बाद में पता चला कि उसके साथ एक लड़की और है। लड़की के पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर दिया था। आज पुलिस ने इन दोनों को बरामद किया। इसके बाद दोनों ने बाथरूम में रखे जाने वाला जहरीला पदार्थ ( फिनाइल की गोली ) खा ली। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।   

डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के मुताबिक पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी दोनों को उल्टी होने लगी। जिसके बाद थाने में हड़कंप मचा और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लड़की ने बाथरूम में रखी जाने वाली फिनायल की गोली न केवल खुद खाई बल्कि लड़के को भी दे दिया। फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal