लव मैरिज का दर्दनाक अंत...4 महीने बाद टूटा रिश्ता, नवविवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद कर लिया सुसाइड

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 02:30 PM (IST)

करनाल : हरियाणा के करनाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक युवती ने घरेलू विवाद के बाद घर में फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिल जानकारी के अनुसार दोनों (महक और दीपक) ने घर से भागकर करीब 4 महीने पहले लव मैरिज की थी। वर्तमान में युवती का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। वह पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति ने मामूली कहासुनी पर घर से बाहर जाकर उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था। जब उसने कई बार पति को कॉल की, तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसने भी पति के मोबाइल नंबर को ब्लैकलिस्ट में डालकर सुसाइड कर लिया। 

अगले दिन जब पति जब घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। वह दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो पत्नी को फंदे से लटकाया पाया। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया गया।

 दीपक के ममेरे भाई ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बना रहता था। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर लौटा, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर मैं भी मौके पर पहुंच गया।दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर होश उड़ गए। महक कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

वहीं मामले के लेकर पुलिस ने कहा कि विवाहिता महक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल लड़की के परिजनों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static