22 दिन पहले बंधे थे परिणय सूत्र में, अब महिला का फंदे से लटका मिला शव

4/12/2018 1:38:47 PM

सोनीपत(ब्यूरो): सेक्टर-12 स्थित एक मकान में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या से पहले महिला ने कमरे को बंद कर लिया था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पति घर से गायब है। पुलिस ने कमरे की जाली तोड़ कर शव को बाहर निकाला। महिला ने 22 दिन पहले ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह किया था।

पहले पति से तलाक के बाद महिला पिछले एक साल से सेक्टर स्थित मकान में रह रही थी। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर मृतक महिला के पहले पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

सेक्टर-12 निवासी ललिता उर्फ अनिका (35) ने 18 मार्च को ब्रह्म कॉलोनी निवासी मनीष से प्रेम विवाह किया था। महिला की यह दूसरी शादी थी। ललिता एक साल से सेक्टर-12 में मकान लेकर रह रही थी। मंगलवार की रात घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
 

Deepak Paul