प्रेमी युगल ने की होटल में अात्महत्या, फोन पर कहा- अाकर डेड बाॅडी ले जाना

6/19/2018 6:12:19 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र के मेजबान होटल में प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे में युवक फंदे से लटक रह था अौर महिला की लाश बैड पर पड़ी हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंती पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है

जानकारी के अनुसार युवक का नाम जयपाल (25) और युवती का नाम मीना(24) है।युवक फतेहाबाद के मोतीवाला चौक क्षेत्र का रहने वाला अौर युवती जींद जिले के गांव खरडवाल की रहने वाली थी। मृतक लड़का हिसार में लैब तकनीशियन था तो लड़की मीना कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बीएससी की छात्रा थी।

होटल कर्मचारियों के अनुसार, दोनों ने 17 जून को कमरा बुक कराया था और तब से यहीं थे। दोनों रात को खाना खाकर सोए थे तथा सामान्य थे। पुलिस ने बताया कि जयपाल ने रात को आत्महत्या करने से पहले अपने भाई को फोन पर मैसेज किया था तथा होटल का पता भेज शव ले जाने को कहा था। वहीं पुलिस को लड़के के हाथों लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे लड़के ने लिखा है" हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। एक साथ जी नही सकते तो मर तो सकते है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, पुलिस खुदकुशी के साथ- साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं लड़के ने लड़की की हत्या तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि असली मामला क्या है इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अाने के बाद ही पता चल पाएगा।  

Deepak Paul