प्रेमी ने की प्रेमिका और उसके बच्चे की हत्या, नहर में गड्ढ़ा खोद दफनाया शव(video)

3/28/2018 3:36:10 PM

नारायणगढ़(चंदेष चोपडा):  प्रेम प्रसंग के मामले में आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका व उसके 11 वर्षीय पुत्र को मौत के घाट उतार कर बेगना नदी में दफनाया। पुलिस द्वारा नारायणगढ़ के गांव बडागांव के आरोपी नीटू को गिरफ्तार करने पर बाद यह सारे राज खुले। गांव गनौली के हरजिन्द्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी व पुत्र जो 20 मार्च से घर से माथा टेकने गए थे जो लौट कर नही आए।शहजादपुर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के द्वारा लोकेशन पर बेगना नदी से दोनों शवों को बरामद कर लिया और कार्रवाई में जुट गई है। 

वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका कमलप्रीत ने अपने लडके राहुल को मारा है। पुलिस के लिए यह बात हजम करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही कहा कि फसने के डर से उसने प्रेमिका की हत्या की है। अभी पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल कर मामले की तह तक जाएगी। पुलिस को अभी हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू व बाईक भी बरामद करनी है।

 डीएसपी राजबीर ने बताया कि आरोपी का कहना है कि गनौली का हरजीन्द्र से मिलकर वह कैटरिंग का काम करता था। इस बीच वह उसके घर आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच उसकी पत्नी कमलप्रीत से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। लेकिन रास्ते में उसका लडका आ रहा था। 

20 मार्च को कमलप्रीत व उसका लडका राहुल उसके घर आए थे। इस पर सुमित ने उसे बताया कि हम दोनो इक्ठठा रहेगें और हम दोनों शादी करेगें। इस लडको को रास्ते से हटा देते है इसपर उसने उस लडके को मौत के घाट उतार दिया। जिसका कमलप्रीत ने विरोध किया। 

जिसके बाद कहानी बिगडते देख इसपर आरोपी सुमित ने उसे भी मौत के घाट उतार कर दोनों को बाईक के द्वारा पास के गांव पंजोडी की बेगना नदी में खडडा खोद कर दफना दिया।  इसपर पुलिस ने उसके घर पर जाकर आरोपी सुमित की निशान देही पर  जहां पर कमरे में बच्चे व उसकी मां को मौत के घाट उतारा वहां खुदवाई करवाई। पुलिस ने वहां से शवो को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

आरोपी ने बताया पूरा कारनामा
गुस्से में उसको मारा था। वह मेरे घर बडागांव में आई थी। पहली मुलाकात उसके घर पर हुई थी । इसका घरवाला मेरे साथ कैटरिंग का काम करता था। मैने उसे अपने घर पर चाकू से मारा था। उसने अपना लडका मार दिया था और हम अकेल रहेगें इसपर मेरी उसकी लडाई हो गई थी,मैने उसको भी मार दिया। उसके बाद बाईक पर दोनों को रजाई के बशोने में बंधकर चुन्नी से बाईक पर दोनों की लाशें बन्धी और बेगना नदी में खडडा खुद कर दफना दिया। मेरे उसके साथ पिछले 7-8 महिने से प्रेम सबंध थे। इस बारे में उसके पति को पता था। गांव में मै अकेला घर पर रहता हूं।

Punjab Kesari