पिटाई होने पर प्रेमी-प्रेमिका ने निगला जहर, लड़के की मौत

7/22/2017 5:21:07 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल के घरौंदा में ग्यारहवीं कक्षा के नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोनों कल रात को आपस में मिले। वहीं पास के ही एक युवक ने उन्हें देख लिया अौर उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों ने बेईज्जती के चलते जहर खा लिया। 

दोनों की हालत खराब होने पर उन्हें कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से लड़के को निजी अर्पणा अस्पताल में भर्ती किया गया, वहां उसकी मौत हो गई। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लड़के के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।