घर में फटा LPG गैस सिलेंडर, भाई-बहन झुलसे

1/5/2022 1:51:43 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में घर में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि झुलसी हालत में उन्हें इलाज के लिए बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  

जानकारी के मुताबिक यह मामला शहर के मेन बाजार स्थित एक घर का है। जहां सिलेंडर लीक होने की वजह से यह हादसा हुआ है। घर का मालिक विजय गैस सिलेंडर लीक होने के बाद उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ उसकी बहन ने पूजा करने के लिए जैसे ही दिया जलाया तो चारों तरफ आग भड़क गई और सिलेंडर फट गया। जिसकी वजह से विजय और उसकी बहन सुशीला देवी गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर भड़की आग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तुरंत जाकर काबू पा लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana