लोकसभा चुनाव: नवीन जयहिंद ने पहले ही मानी हार, कहा- भाजपा जीतेगी 10 सीटें

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 04:50 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण धनखड़): आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने झज्जर में कहा कि आज प्रदेश मेें जातिगत व राजनीतिक जो समीकरण बने हुए हैं, उससे यही लगता है कि हरियाणा की लोकसभा की सभी दस सीटों पर भाजपा को केवल कांग्रेस,आप व जेजेपी का गठबंधन ही हरा सकता है। यदि गठबंधन नहीं होता है तो फिर हरियाणा की सभी दसों सीटों पर भाजपा उम्मीद्वारों को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट को लेकर भी कहा कि गठबंधन न होने की स्थिति में इस सीट पर तीन बार सांसद रह चुके दीपेन्द्र हुड्डा भी चुनाव हार जाएंगे। लेकिन यदि गठबंधन होता है तो फिर सभी दसों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। इन सभी बातों के बावजूद भी यदि जेजेपी व कांग्रेस गठबंधन करती है तो उनका आप पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि वह देश को बचाना चाहते है। क्योंकि भाजपा देश के लिए खतरनाक है और इसे अभी नहीं रोका गया तो वह दिन दूर नहीं है जब देश के लोगों को इसके परिणाम झेलने पड़ेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static