लंपी वायरस: यमुनानगर जिले में 158 गयों की मौत, 14680 गाय हुई प्रभावित

9/1/2022 3:46:16 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र) : हरियाणा के विभिन्न जिलों में कहर बरपाने वाली लंपी स्किन बीमारी पाकिस्तान से आई है। जिसने अभी तक प्रदेश में हजारों गोवंश को मौत के आगोश में ले लिया है। प्रदेश के लगभग सभी जिले इस लंपी स्किन बीमारी से प्रभावित हैं। हरियाणा में दूध का उत्पादन भी इसके चलते काफी कम हुआ है। यमुनानगर जिले के विभिन्न इलाकों में अधिकांश गाय इस रोग की चपेट में आ चुकी हैं। 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 14680 गाय में इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए है। जिसके चलते गाय ने खाना-पीना कम कर दिया है। बुखार हो गया जिसके चलते दूध भी देना  बंद कर दिया। अभी तक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक यमुनानगर में 158 गायों की मौत हो चुकी है। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक है। 

डॉक्टर सतवीर सिंह धनिया का कहना है कि शुरू में यह बीमारी पाकिस्तान में थी जो 2019 में भारत में आई। सबसे पहले गुजरात में इसका मामला देखा गया। उसके बाद यह राजस्थान में पहुंची। जिसके बाद पंजाब में कई मामले सामने आए और अब पंजाब से हरियाणा में यह बीमारी गंभीर रूप धारण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कई बार गाय में 25 दिन बाद इस बीमारी के लक्षण नजर आते हैं। जबकि कभी शुरू में भी बीमारी के लक्षण दिख जाते हैं। जिसके बाद इसका इलाज शुरू किया जाता है। 

फिलहाल यमुनानगर जिला में रिकवरी काफी अच्छी है। 14680 में से 11000 गए इस बीमारी की चपेट में आने के बाद ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 35800गाय को वैक्सीनेट किया जा चुका है। सतवीर सिंह दहिया ने बताया कि बीमार गायों में से लगभग 70 गायों के सैंपल भी लिए गए हैं जो भोपाल में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को पहला केस यमुनानगर के रादोर इलाके में आया था और उसके बाद जगाधरी ब्लॉक फिर बिलासपुर और सडोरा ब्लॉक में इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana