एम.डी.एम. ने ओवरलोडिड वाहनों पर कसा शिकंजा, 12 वाहन जब्त

8/4/2018 9:57:37 AM

तोशाम(पंकेस): एस.डी.एम. निर्मल नागर ने लापरवाह चालकों, ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 12 वाहनों को जब्त किया। काबू किए गए वाहनों पर करीबन साढ़े 4 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान गायों से भरे ट्रक को भी काबू किया गया। एस.डी.एम. नागर ने वाहन चालकों को क्षमता के अनुसार माल परिवहन करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने व मार्ग पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। मार्ग पर कानून की पालना न करने वाले वाहन चालकों वाहनों पर शिकंजा कसते हुए एस.डी.एम. निर्मल नागर ने 12 वाहन जब्त किए हैं। 

रात को एक अभियान के तहत एस.डी.एम. निर्मल नागर ने ओवरलोड वाहनों, शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की। एस.डी.एम. ने नाकेबंदी कर काबू किए गए 12 वाहनों पर साढ़े 4 लाख का जुर्माना लगाया है। चैकिंग के दौरान कुछ वाहनों के कागजात भी पूरे नहीं पाए गए। गायों से भरे ट्रक को भी काबू किया गया। गायों को गौशाला में छुड़वाया गया है वहीं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। इस संबंध में एस.डी.एम. निर्मल नागर ने कहा कि सड़क मार्ग पर वाहन चलाते समय बरती गई लापरवाही कई लोगों की जिंदगी को लील जाती है। ऐसे में सड़क मार्ग पर वाहन चलाने के दौरान तय नियमों का पालन होना चाहिए। शराब के नशे में गाड़ी चलाना हादसों का कारण बनती है। 

रात को अभियान के दौरान शराब के नशे में भी चालक पाए गए। उन्होंने कहा कि वहीं ओवरलोड वाहनों से जन-धन की काफी हानि होती है। एक तरफ जहां ओवरलोड वाहन सड़क मार्गों की दुर्दशा का कारण बनते हैं वहीं ओवरलोड वाहनों से हादसों का भी लगातार भय बना रहता है। अनेक हादसे भी ओवरलोड का कारण होते हैं। एस.डी.एम. ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को लेकर अभियान जारी रहेगा। एस.डी.एम. नागर ने वाहन मालिकों, चालकों से भी अपील करते हुए कहा कि तय मापदंडों के हिसाब से ही वाहन सड़क मार्ग पर चलाएं।

Rakhi Yadav