चैत्र नवरात्रि शुरू, मां के दर्शनों के लिए मंदिरों में लगा भक्तों का तांता(video)

3/18/2018 12:10:24 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): आज से चैत्र नवरात्रों की शुरूआत हो गई है। नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रुपों का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। पहले दिन दिन मां दुर्गा को सर्वप्रथम शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है। मंदिरों में भी इन नौ दिनों तक मां के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली के सौम्य स्वरूप में विराजमान हैं। यह मां के सौम्य स्वरूप वाला देश का एक मात्र मंदिर है, जहां हर कोने-कोने से भक्त मन्नत मांगने पहुंचते हैं। 

नवरात्रि के अवसर में मां के दर्शनों के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भक्त यहां आकर मां भद्रकाली सिद्ध पीठ के शांत और सौम्य स्वरूप की पूजा करते हैं। पुराणों में भी वर्णित है कि नवरात्रों पर मां के रौद्र स्वरूप की अपेक्षा शांत, सौम्य स्वरूप की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। यही कारण है कि कुरुक्षेत्र काली कमली मां भद्रकाली मंदिर में श्रदालु मां के सौम्य स्वरूप के दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है मां भद्रकाली के शांत सौम्य स्वरूप के दर्शनों से श्रदालुओं को सुख-समृद्धि मिलती है। 

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): नवरात्रों के पहले दिन यमुनानगर जिले के सभी मंदिरों में सुबह से ही तांता लगा हुआ है। यमुनानगर की सीमा से स्टे हिमाचल के मां बाला सुंदरी मंदिर और मां मंत्रा देवी के मदिरों में मां के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से लंबी-लंबी कतारों में माथा टेकने के लिए लगी हुई थी। मां के दरबार में सुबह हाजरी देने के लिए भक्त रात को ही जुटना शुरू हो गए थे। हालांकि भक्तों के सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 

मां के दरबार में सच्चे मन से माथा टेकने पर हर मनोकामना पूरी हो जाती है। डीसी सिरमौर का कहना है कि हर साल की तरह हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से लाखों लोग यहां आते हैं। जिला प्रशाशन की और से इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। 

 
 

Punjab Kesari