सिरफिरे व्यक्ति ने युवती को मारी गोली,  कई दिनों से कर रहा था परेशान

3/16/2022 10:07:13 AM

महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ के माजरा चुंगी के पास हनुमान मंदिर के पास एक सिरफिरे व्यक्ति ने एक युवती को गोली मार दी। घायल युवती को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे प्रथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि राजस्थान के अलवर की रहने वाली कल्पना दिल्ली के एक विश्वविद्यालय की छात्रा है। पीड़िता का कहना है कि महेंद्रगढ़ के एक गांव का अरविंद पुत्र अशोक कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। अरविंद से परेशान होकर वह अपने जीजा के पास आई थी। मंगलवार उसने रैकी कर उसे गोली मार दी। लड़की ने बताया कि आरोपी अरविंद ने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha