युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

6/5/2018 8:40:04 AM

जींद(प्रदीप): युवती से दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रामकली गांव के मनीष के खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म और आई.टी. एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

पीड़िता ने बताया कि पिछले साल पढ़ाई के दौरान उसकी रामकली गांव के मनीष से दोस्ती थी। मनीष ने दोस्ती का फायदा उठाकर उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फोटो और अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर सितम्बर और अक्तूबर 2017 में मनीष उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 
 

बाद में उसकी शादी हो गई। इसी बीच मनीष ने उस पर फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने मनीष की बात मानने से मना कर दिया तो मनीष ने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए। 

Rakhi Yadav