हमारी ये पांच मांगे पूरी नहीं हुई तो होगी महाभारत: नवीन जयहिंद

12/9/2022 6:15:43 PM

गोहाना(सुनील): हरियाणा आप पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम मनोहर लाल पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी पांच मांगे पूरी करें नहीं तो महाभारत होगी। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ब्राह्मण महाकुंभ करवाने जा रहे है।जिसकी अध्यक्षता करनाल के सांसद संजय भाटिया कर रहे है और मुख्य अतिथि खुद सीएम मनोहर लाल है।

बता दें कि आज नवीन जयहिंद गोहान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को लेकर सरकार से हमारी पांच डिमांड है। पहला डिमांड है कि सीएम मनोहर लाल ब्राह्मण समाज से माफी मांगे। क्योंकि उन्होंने बाह्मणों को अशब्द कहा है। उन्होंने ब्राह्मणों के गर्दन फरसे से काटने की बात की है। उन्होंने दूसरी डिमांड में कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज के चार सांसदों में से एक को केंद्रीय मंत्री बनाओ। तीसरे डिमांड को लेकर जयहिंद ने कहा कि आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण कोटे को बहाल किया जाए। यह अकेले ब्रह्मण को नहीं मिलता। बल्कि अन्य जातियों को भी मिलता था। चौथी डिमांड बाह्मणों और बनिए को भारत छोड़ो लिखने वालों पर कार्रवाई की जाए। पांचवी डिमांड में जयहिंद ने कहा कि सीएम करनाल लोकसभा सीट ब्राह्मणों को देने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि यह पांच मांगे पूरी नहीं हुई तो महाभारत होगी।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma