महाबीर फौगाट की मां का निधन

4/1/2017 10:02:13 AM

हिसार:द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट की मां ज्ञानो देवी (92) का निधन हो गया। उनका डाबड़ा पुल नजदीक एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गत सुबह उनके शव का बलाली में अंतिम संस्कार किया गया। दंगल फेम गीता-बबिता की दादी ज्ञानो देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पहले भिवानी के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन सुधार नहीं होने पर अब उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि ज्ञानो देवी की स्थिति स्थिर बताई जा रही थी तथा इसी वजह से उन्हें आई.सी.यू. के बजाय स्पैशल वार्ड में रखा गया था। उनके फेफड़ों में पानी भरने पर इलाज चल रहा था। ज्ञानो देवी का रात करीब 12 बजे अचानक हार्ट फेल हो गया।