व्यक्ति की बातों से आहत होकर महंत ने काटा अपना गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

6/18/2018 4:53:58 PM

नारनौल(भालेंद्र यादव):  नारनौल अलवर बॉर्डर के माढ़ण कस्बा समीप जंगलो में स्थित सिद्ध सेवा वाली सेवागिरी धाम के महंत पंडित अनिल पुरोहित ने बीती देर रात को आश्रम पर चल रहे सत्संग के दौरान अपना गुप्तांग काट लिया। जिसके बाद उन्हें बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल महंत को गम्भीर अवस्था में एम्बुलेंस से देर रात जयपुर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जयपुर के अपेक्स अस्पताल में चल रहा है।

रेवाड़ी के भक्त ने कसा तंज तो यू हुआ वाक्या 
महंत अनिल पुरोहित सत्संग में भक्तों को कुछ बोल रहे थे कि एक भक्त ने यह कह दिया कि अगर आप असल साधु हो तो सांस्कारिक बन्धन से आपका क्या मतलब? आप सच्चे साधु संत हो तो जब जाने आप अपना लिंग कटवा कर फेंक दें। भक्त की इस टिप्पणी से आहत होकर पुरोहित ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया। घटना से सत्संग में हड़कम्प मच गया और महंत अनिल पुरोहित लहूलुहान हो चीखने चिल्लाने लगा। जिसके बाद भक्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।



इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बहस में उलझे है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। वहीं इसे लेकर अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञता व्यक्त कर रही है। इधर कुछ सूत्रों ने बताया कि महंत का कटा लिंग अभी भी मंदिर की धाम पर पड़ा है।

Rakhi Yadav