हरियाणा में पहली बार मनाई जाएगी महाराज शूरसेन जयंती, सैनी समाज कर रहा आयोजन

12/27/2019 8:33:50 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप सिंह): हरियाणा प्रदेश सैनी समाज पहली बार महाराज शूर सेन जयंती प्रदेश स्तर पर आयोजित कर रहा है। महाराजा शूरसेन जयंती प्रदेश स्तर पर फरवरी के आखिरी सप्ताह में सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। महाराजा शूर सैन जयंती समारोह के संयोजक लाडवा से पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने बताया कि पहली बार सैनी समाज के महाराज शूरसेन की जयंती को बड़े स्तर पर हरियाणा सरकार मना रही है।

सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसेन के बताए हुए रास्तों पर चलकर समाज बेहतरी के रास्ते पर चल सकता है। सैनी ने कहा कि उनको इस समारोह की संयोजक होने के नाते कमान मिली हैं। वह पूरे प्रदेश में महाराजा शूर सैन जयंती की तैयारियों को लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने लगभग आधे प्रदेश में घूम कर सभाएं आयोजित करके महाराजा शूर सैन जयंती को सफल बनाने के लिए लोगों को न्योता दिया है।

फिलहाल उनका कार्यक्रम जारी है, वह पूरे प्रदेश में सभाएं आयोजित कर महाराजा शूर सेन जयंती को सफल बनाने के लिए लोगों को न्योता दे रहे हैं।

Shivam