पहली बार प्रदेश स्तर पर मनाई जाएगी महर्षि कश्यप जयंती, सीएम खट्टर भी होंगे शामिल

5/15/2022 6:31:49 PM

गोहाना(सुनील): महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर 24 मई को हरियाणा सरकार द्वारा करनाल में, एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। प्रदेश स्तर पर महर्षि कश्यप जयंती मनाए जाने से समाज के लोगों में भारी उत्साह है। 

यह जानकारी इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने गोहाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आगामी 24 मई को करनाल में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। विधायक कश्यप ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग करनाल पहुंचेगे। विधायक ने कहा कि वे हरियाणा के हर जिले में जाकर लोगों को महर्षि कश्यप जयंती मनाने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि यह पहली बार है, जब हरियाणा में महर्षि कश्यप जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का फैसला लिया गया है। गठबंधन सरकार के इस फैसले पर सभी संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। करनाल में महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर प्रदेश भर से 50 हजार से ज्यादा लोग यहां पहुंचेंगे और संतो का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाने का काम किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai