झज्जर जिले में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, मंदिरों में सुबह से ही लगी भक्तों की लंबी कतारें

3/1/2022 11:31:30 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : जिलेभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे से ही मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने वालों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर के पुजारी ने भी कहा कि भगवान शिव की आराधना करने से मरण तुल्य व्यक्ति भी जीवित हो जाता है। इसलिए भगवान शिव की आराधना करके हम मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं हरिद्वार से काफी संख्या में श्रद्धालु डाक कावड़ लेकर भी पहुंचे। झज्जर के विभिन्न गांवों से शिव भक्त कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गए हुए थे। जो आज शहर में पहुंचे। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए श्रद्धालु मंदिरों तक पहुंचे और उसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana