चोरी के मामले में फरार आरोपी 21 साल बाद काबू, भेष व नाम बदलकर पंजाब में रह रहा था

2/24/2023 2:24:39 PM

महेंद्रगढ़(प्रदीप) : कई साल से फरार चल रहे आरोपी को महेंद्रगढ़ CIA पुलिस ने पंजाब में काबू कर लिया है। आरोपी वहां भेष व नाम बदल कर रह रहा था। चोरी के मामले में आरोपी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

 

 

गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर किया गया गिरफ्तार

बता दें कि महेंद्रगढ़ में साल 2002 में हुई एक चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले के आरोपी को अदालत द्वारा पिओ घोषित कर दिया गया था। पिछले कई सालों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नाम बदलकर पंजाब में रह रहा है। पड़ताल करने पर पता चला कि वह पंजाब के संगरूर में सरदार के भेष में रह रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने  फरार घोषित आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में साल 2002 में चोरी के मामले में भगोड़े आरोपी को पंजाब से काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan