सांसद सैनी ने की अारक्षण के नाम पर प्रदेश में अशांति फैलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

1/22/2017 5:22:04 PM

महेंद्रगढ़ (प्रदीप):बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी रविवार को महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की, वही पत्रकारवार्ता कर आरक्षण के नाम पर प्रदेश में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग की।

सांसद राजकुमार सैनी का महेन्द्रगढ़ में उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।  राजकुमार सैनी ने पत्रकार वार्ता में सरकार से मांग की कि आरक्षण के नाम पर  अशांति फैलाने वालों के पिछले तांडव को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। तांकि प्रदेश का माहौल न बिगड़ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाती विशेष के लोगों का राजनीती में दबदबा रहा है और एक ही जाति के पञ्च मुख्यमंत्रियों ने सिर्फ अपनी जाती को फायदा पहुंचने का काम किया। प्रदेश में व्यवस्था को ठीक करने के लिए हमारा संगठन समान रोजगार व् समान विकास का पक्षधर है।