व्यक्ति से अवैध सोना बरामद

12/6/2016 3:24:03 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन): पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से बीती सायं 180 ग्राम सोना जो अवैध रूप से रखा हुआ था, उसे बरामद किया है। पुलिस की इस स्पैशल स्टाफ टीम से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर सिंह ने बताया कि मुखबिरी के आधार पर वाहनों की चैकिंग करते समय रिवासा पुल के पास एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसकी तलाशी लेते समय 180 ग्राम सोना बरामद किया। आरोपी गांव झगड़ोली का अशोक निकला। जहां न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।