रोडवेज की बस का बिगड़ा संतुलन, 1 को कुचला दर्जन भर घायल

4/22/2017 7:26:44 PM

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालोरोडिया):महेंद्रगढ़ के गांव जांट के पास रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक विद्यार्थी की दर्दनाक मौत हो गई।

हरियाणा रोडवेज की बस दादरी से महेन्द्रगढ़ आ रही थी। जब ये बस तेज गति से गांव जांट के पास पंहुची तो एक कार को बचने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान एक विद्यार्थी बस की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार एक दर्जन यात्री भी घायल हो गए। घायलों को महेंद्रगढ़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का औपचार चल रहा है।