Hansi में बड़ा हादसा, ऐतिहासिक किले से 50 फीट नीचे गिरी कॉलेज की छात्रा, मौके पर मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 08:40 PM (IST)
हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के ऐतिहासिक किले पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक छात्रा करीब 50 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। अंजलि हांसी जिले के सोरखी गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे छात्रा ऐतिहासिक किले पर गई थी।
इसी दौरान वह अचानक करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। छात्रा के गिरने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)