कैथल में बड़ा हादसा: नहर में गिरी स्कूली बस, 8 बच्चे गंभीर...VIDEO में देखें खौफनाक मंजर

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 10:38 AM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले के नौच गांव में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई, जिससे बस में सवार 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

PunjabKesari

टेक्निकल खराबी के चलते बिगड़ा बस का संतुलन 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। जब पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस के में कोई टेक्निकल खराबी आ गई थी, दिक्कत आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी।

घायल बच्चों को अस्पताल में करवाया भर्ती

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिनमें से सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static