हरियाणा में लावारिस कुत्तों की समस्या पर बड़ा फैसला: अधिकारियों की जवाबदेही तय, 30 दिनों में करना होगा शिकायतों का निपटारा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:31 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में लावारिस कुत्तों की समस्या का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो गई है। अब लावारिस कुत्तों की समस्याओं के निपटारे के प्रबंधन के लिए काम होगा। जो शिकायतें होंगी उनका 30 दिनों के अंदर निस्तारण करना होगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगमों से संबंधित शिकायतों के लिए मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए सफाई निरीक्षकों को शिकायत दे सकेंगे। यदि इन शिकायतों का समाधान नहीं होता है या फिर समाधान से लोग संतुष्ट नहीं हुए तो वह नगर निगम के मामलों में संयुक्त आयुक्त और द्वितीय अपील नगर निगम आयुक्त के समक्ष कर सकेंगे।

यदि नगर परिषद के मामलों की बात करें तो द्वितीय अपील कार्यकारी अधिकारी के पास कर सकेंगे। यदि लोग आगे भी जाना चाहेंगे तो वह जिला नगर आयुक्त के पास अपील कर सकेंगे जोकि द्वितीय अपील होगी।

यदि नगर पालिका से संबंधित शिकायतों का निपटारा निर्धारित अवधि में सफाई निरीक्षक नहीं करते जत हैं तो वह नगर पालिका के सचिव के समक्ष शिकायत देकर पहली अपील कर सकेंगे। इसी तरह से यहां सुनवाई नहीं होती या सुनवाई से व्यक्ति किन्हीं कारणों से संतुष्ट नहीं होता है तो वह जिला नगर आयुक्त के पास द्वितीय अपील कर सकेगा। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी लावारिस कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए राज्यों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static