सिरसा में बड़ी वारदात...पिता ने बेटे को गोलियों से भूना, हत्या की वजह होश उड़ा देगी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 12:24 PM (IST)

सिरसा : सिरसा से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपने बेटे को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरा इलाका  दहला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कालांवाली क्षेत्र के खोखर गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह के रुप में हुई है।  पिता अपने दामाद के साथ बेटे के घर पहुंचा। बेटे को गोलियां मार दीं। वहीं बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बाप-बेटे में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक शादीशुदा था और एक बेटे का पिता था।

इधर वारदात की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस वारदात की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static