हरियाणा में खान धारकों की समस्याओं पर बड़ी बैठक, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिया समाधान का भरोसा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 12:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा सरकार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग द्वारा खान धारकों की समस्याओं एवं उनके समाधान संबंधी सुझावों पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचकुला रेड बिशप में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष  गोपाल शरण गर्ग एवं सतीश कुमार गर्ग एवं सभी माइंस ओनरो की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न खान धारकों ने अपनी-अपनी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को मंत्री महोदय के समक्ष विस्तार से रखा। खान एवं भू-विज्ञान मंत्री  कृष्ण लाल पंवार, विभाग के एसीएस, निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा सरकार  गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि सरकार और खान उद्योग के बीच इस प्रकार का सीधा संवाद उद्योग की समस्याओं के समाधान, पारदर्शिता एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैठक में प्राप्त सुझावों पर अमल होने से प्रदेश के खान उद्योग को नई गति मिलेगी और उद्योग से जुड़े लोगों को राहत प्राप्त होगी ओर सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static