बरसात से घरौंडा ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा ध्वस्त
punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 11:59 AM (IST)

घरौंडा : बरसात के कारण नैशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। मिट्टी खिसकने से रेलिंग टूटने लगी है और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसके साथ ही पुल कई जगह से धंसने की कगार पर है। जगह-जगह से खिसकी ओवरब्रिज की मिट्टी किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ओवरब्रिज के हालातों का जायजा
लेने के पहुंचे विधायक हरविंद्र कल्याण ने एन.एच. के अधिकारियों को फटकारा और जल्द इसके हालात सुधारने के लिए कहा। एन.एच. के अधिकारियों की माने तो चूहों के कारण दिक्कत आ रही है जो बिलें खोदकर ओवरब्रिज को खोखला कर रहे हैं।
पहले भी खिसक चुकी है मिट्टी
एनएच-44 पर स्थित घरौंडा ओवरब्रिज शुरू से ही खस्ताहाल है। जून में आई थोड़ी-सी बारिश ने ही 6-7 जगह से इसकी मिट्टी खिसका दी थी। एन.एच.ए.आई. ने अराईपुरा रोड के सामने तो मुरम्मत कर दी, लेकिन अन्य जगहों पर खानापूर्ति ही की गई। इसी के कारण शुरूआती बारिश में ही अराईपुरा रोड के सामने पुल की मिट्टी खिसक गई और एक बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)