जनसंपर्क व शिकायत समितियों में बड़ा फेरबदल, सैनी संभालेंगे सिरसा की जिम्मेदारी...विज को मिला ये जिला

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 04:57 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जिला जनसंपर्क व शिकायत समिति के अध्यक्षों की नियुक्तियों में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब गुरुग्राम के अलावा सिरसा जनसंपर्क एवं शिकायत समिति के अध्यक्ष होंगे। पहले उनके पास सिर्फ गुरुग्राम जिला था।

सिरसा व कैथल जिला पहले मंत्री अनिज विज के पास था। अब विज को यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंचकूला व कुरुक्षेत्र, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी व हांसी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को पलवल व सोनीपत, राजस्व मंत्री विपुल गोयल को नूंह व महेंद्रगढ़, सहकारिता मंत्री हिसार व दादरी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को करनाल व कैथल, पीडब्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा को पानीपत व झज्जर, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को अंबाला व फतेहाबाद, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को फरीदाबाद, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को भिवानी व गौरव गौतम को जींद की जिम्मेदारी दी गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static