हरियाणा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, दीपक बाबरिया बने नए प्रदेश प्रभारी

6/9/2023 8:09:42 PM

दिल्ली(कमल कंसल): गुटों में बिखरी हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने अब मौजूदा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की छुट्टी कर दी है और उनकी जगह पर दीपक बाबरिया को नया प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया था। अब उन्हें हटाकर गुजरात कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया है। शक्ति सिंह गोहिल से पहले हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल को बनाया गया था। लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान गुटबाजी के चलते विवेक बंसल विवादों में इस कदर घिरे, कि उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया था।   

बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने दीपक बाबरिया को हरियाणा का प्रभारी बनाने के साथ-साथ दिल्ली कांग्रेस का प्रभार भी सौंपा है। ऐसे में दीपक बाबरिया के लिए हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती होगी। 

 

                 हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma