Haryana की न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल, 49 जजों का तबादला...हाई कोर्ट ने जारी की लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 11:01 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, पुनर्नियोजन और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े बदलाव में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), चीफ ज्युडिशिल मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में बदला गया है। कई अधिकारियों के पदनाम भी परिवर्तित किए गए, जबकि कुछ के तबादले उनके स्वयं के अनुरोध पर हुए हैं।
किसे कहां मिली नियुक्ति
सिरसा में प्रवेश सिंगला को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी पद से बदलकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया, जबकि चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट संतोष बगोठिया को उनकी जगह चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी लगाया गया।
जींद में मोनिका को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया, जबकि अमित सिहाग को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी नियुक्त किया गया।
निशा को रोहतक से भेजा गया गुरुग्राम
रोहतक की निशा को गुरुग्राम भेजकर चीफ अथारिटी मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी बनाया गया, जबकि गुरुग्राम के राकेश कादियान को रोहतक स्थानांतरित किया गया। फतेहाबाद में गायत्री को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया, जबकि सुयाशा जावा को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी की जिम्मेदारी दी गई।
रेवाड़ी में अमित वर्मा को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और डॉ. रेनू सोल्खे को चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट से बदलकर चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट-सह-सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया गया। अंबाला के परवीन को चरखी दादरी भेजा गया, जबकि करनाल से डा. इराम हसन को अंबाला लाया गया। पंचकूला की अपर्णा भारद्वाज को कैथल और कैथल के विनोद कुमार को पंचकूला भेजा गया।
अतिरिक्त सिविल जज स्तर पर डा. प्रियंका जैन को नूंह से कनीना, विक्रांत को सोनीपत से मोहिंद्रगढ़, परवीन कुमार-I को कनीना से पटौदी, नेहा यादव को पटौदी से पुन्हाना, अस्मिता देसवाल को पुन्हाना से जगाधरी, गौरव खटाना को मोहिंद्रगढ़ से नूंह तथा डॉ. करुणा शर्मा को जगाधरी से सोनीपत भेजा गया।
जूनियर डिवीज में बड़े स्तर पर बदलाव
जूनियर डिवीजन में गुरुग्राम, नूंह, नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव हुए। वंदना और डा. मुकेश कुमार-I को नूंह से नारनौल, सुमित तुर्किया को गुरुग्राम से मोहिंद्रगढ़, अरुण डाबला को गुरुग्राम से पुन्हाना, प्रदीप कुमार को महेंद्रगढ़ से करनाल, कोपल चौधरी को नारनौल से गुरुग्राम, निधि को फरीदाबाद से नूंह, मोहित सिंह को चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ तथा रितु तंवर को महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।
वसुंधरा राव को जगाधरी से फरीदाबाद, साहिल शर्मा को बिलासपुर से जगाधरी, श्रीश सेठी को करनाल से घरौंडा और तनवी गर्ग को रतिया से टोहाना नियुक्त किया गया। हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदभार छोड़कर नए स्टेशन पर कार्यभार संभालें। साथ ही सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे अधिकारी अपने प्रकरण सक्षम अदालतों को हस्तांतरित करेंगे।