पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,  41 एच.पी.एस. अधिकारी इधर से उधर

9/20/2018 10:27:00 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 41 एच.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जी.आर.पी. हिसार के डी.एस.पी. सतीश कुमार को पानीपत का डी.एस.पी. लगाया गया है। पानीपत के डी.एस.पी. राजेश लोहान को लोकायुक्त का डी.एस.पी. लगाया गया है। इसके अलावा एच.पी.ए. मधुबन के डी.एस.पी. विवेक चौधरी को होडल का डी.एस.पी. नियुक्त किया गया है। घरौंडा के डी.एस.पी. विरेंद्र सिंह सैनी को करनाल मुख्यालय का डी.एस.पी. लगाया गया है। करनाल मुख्यालय के डी.एस.पी. रमेश चंद को जी.आर.पी. का डी.एस.पी. लगाया गया है। हांसी के डी.एस.पी. प्रमोद कुमार को गुहला का डी.एस.पी. लगाया गया है। अम्बाला मुख्यालय के डी.एस.पी. मदन लाल को हांसी का डी.एस.पी. नियुक्त किया है। गुहला के डी.एस.पी. सुलतान सिंह को अम्बाला मुख्यालय का डी.एस.पी. नियुक्त किया गया है। कालका के ए.सी.पी. ओम प्रकाश को पंचकूला का ए.सी.पी. लगाया गया है। पंचकूला के ए.सी.पी. आदर्शदीप सिंह को जींद का डी.एस.पी. लगाया गया है। एच.वी.पी.एन.एल. के डी.एस.पी. विजय पाल को पलवल का डी.एस.पी. लगाया गया है।

लोकायुक्त के डी.एस.पी. कृष्ण कुमार को कैथल का डी.एस.पी. लगाया गया है। फरीदाबाद एन.आई.टी. के ए.सी.पी. शाकिर हुसैन को फरीदाबाद मुख्यालय का ए.सी.पी. नियुक्त किया है। तृतीय आई.आर.बी. के डी.एस.पी. अनिल कुमार को अम्बाला छावनी का डी.एस.पी. लगाया है। एच.वी.पी.एन.एल. के डी.एस.पी. सतीश कुमार को पानीपत मुख्यालय का डी.एस.पी. लगाया गया है। पानीपत मुख्यालय के डी.एस.पी. जगदीप सिंह को भिवानी का डी.एस.पी. लगाया गया है। रेवाड़ी के डी.एस.पी. सुरेश कुमार को झज्जर का डी.एस.पी. लगाया गया है। नारनौल मुख्यालय के डी.एस.पी. विनोद कुमार को हिसार का डी.एस.पी. नियुक्त किया गया है।एस.वी.बी. के डी.एस.पी. सुशील कुमार को द्वितीय बटालियन एच.ए.पी. मधुबन का डी.एस.पी. लगाया गया है। सी.आई.डी. के डी.एस.पी. रविंद्र कुमार को एस.वी.बी. का डी.एस.पी. नियुक्त किया है। रोहतक के डी.एस.पी. डा. रविंद्र कुमार को एस.पी.टी. का डी.एस.पी. लगाया गया है।

एस.वी.बी. की डी.एस.पी. पुष्पा खत्री को जींद का डी.एस.पी. लगाया गया है। सी.आई.डी. के डी.एस.पी. कर्ण गोयल को गुरुग्राम डी.एल.एफ. का ए.सी.पी. लगाया गया है। डी.एल.एफ. गुरुग्राम के ए.सी.पी. अनिल कुमार को तावडू का डी.एस.पी. लगाया गया है। तावडू के डी.एस.पी. विरेंद्र सिंह को मेवात का डी.एस.पी. लगाया गया है। गुरुग्राम के ए.सी.पी. संदीप मलिक को गन्नौर का डी.एस.पी. लगाया गया है। गन्नौर के डी.एस.पी. आर्यन चौधरी को हांसी का डी.एस.पी. लगाया गया है। एल. एंड ओ. हिसार के डी.एस.पी. जितेंद्र सिंह को एस.पी.टी. का डी.एस.पी. लगाया गया है।

हांसी के डी.एस.पी. नरेंद्र सिंह कादियान को एल. एंड ओ. हिसार का डी.एस.पी. लगाया गया है। सोनीपत के डी.एस.पी. राहुल देव को एस.टी.एफ. का डी.एस.पी. लगाया गया है। महम के डी.एस.पी. विरेंद्र सांगवान को एस.सी.बी. का डी.एस.पी. लगाया गया है।एस.सी.बी. के डी.एस.पी. सज्जन सिंह को महम का डी.एस.पी. लगाया गया है। इंद्री के डी.एस.पी. रामदत्त को घरौंडा का डी.एस.पी. लगाया गया है। एच.पी.ए. मधुबन के डी.एस.पी. कुशलपाल सिंह को इंद्री का डी.एस.पी. लगाया गया है। भिवानी के 

डी.एस.पी. जगत सिंह को एच.पी.ए. मधुबन का डी.एस.पी. लगाया गया है। फरीदाबाद के ए.सी.पी. गजेंद्र कुमार को एन.आई.टी. फरीदाबाद का ए.सी.पी. लगाया गया है। होडल के डी.एस.पी. मौजी राम को एच.पी.ए. मधुबन का डी.एस.पी. लगाया गया है। सोनीपत के डी.एस.पी. मुकेश कुमार को एच.पी.ए. मधुबन का डी.एस.पी. लगाया गया है। जींद के डी.एस.पी. पवन कुमार को कालका का ए.सी.पी. लगाया गया है। अम्बाला छावनी के डी.एस.पी. सुरेश चंद को यमुनानगर का डी.एस.पी. लगाया गया है। समालखा के डी.एस.पी. नरेश कुमार को द्वितीय बटालियन एच.ए.पी. मधुबन का डी.एस.पी. लगाया गया है।
 

Deepak Paul