मक्खन सिंह को मिली हाईकोर्ट से राहत, चुनाव प्रक्रिया में होंगे शामिल
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 05:44 PM (IST)

अंबाला(अमन): आप नेता मक्खन सिंह को कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया है। जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख अपना और मक्खन सिंह को कोर्ट द्वारा चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का आदेश दे दिया है। इस दौरान आप की उत्तर हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने हाईकोर्ट के आदेशों की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है,लेकिन उन्हें कोर्ट का सहारा मिल गया है। यह चुनाव मक्खन सिंह ने बिना नहीं हो सकता।
बता दें कि जिला परिषद चुनाव से एक दिन पहले आप नेता मक्खन सिंह को कबूतरबाजी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने रविवार को एक दिन का रिमांड दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आज पहले एक घंटे का रिमांड बढ़ाया और बाद में दो घंटे ले लिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख अपना लिया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का आदेश दे दिया है। वहीं मक्खन सिंह ने कहा कि कोर्ट में उनकी जीत हुई।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)