सरसों की फसल पर लगने वाले माहू किटों के लिए कारगर मैलाथियान, प्रति एकड़ के हिसाब से करें छिड़काव

11/28/2022 5:15:16 PM

हिसार: हरियाणा में रबी की मुख्य फसल सरसों पर कई तहर के कीट लगते है,जिससे उसकी नष्ट होने की संभावनी बढ़ जाती है। अगर समय रहते ही इन कीटों का पहचान करके रोकथान किया तो पैदावार काफी अच्छी हो सकती है। इस फसल पर माहू कीट लगते है,जो उसके तने, पुष्प और नई कलियों को नष्ट करते है। इस दौरान कवक भी उत्पन्न हो जाते है और फसल ज्यादा खराब हो जाती है।

इसलिए किसानों को इन किटों से बचने के लिए 250 से 500 एमएम मैलाथियान 50 ईसी को 250 से 500 लीटर पानी में डालकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। जिसके बाद आश्वयकता अनुसार दूसरी बार भी छिड़काव कर सकते है। दक्षिण हरियाणा में तिलहन के लिए सरसों की फसल उगाई जाती है। इस दौरान दिसबंर से फरवरी के बीच किटों का आक्रमण शुरू होता है। किसानों को इम किटों से बचाने के लिए समय पर छिड़काव करना जरुरी होता है। तभी जाकर अच्छी पैदावर कर सकते हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma